किसानों का धान के साथ प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद भी रहे मौजूद धान क्रय नहीं होने पर मंगलवार को एनएच जाम करेंगे किसान जगदीशपुर : किसानों के धान खरीदने के घोषणा के दो माह बाद भी धान क्रय नहीं करने को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले प्रखंड के किसानों ने ट्रैक्टर पर धान के साथ डेरा […]
विज्ञापन
तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद भी रहे मौजूद
धान क्रय नहीं होने पर मंगलवार को एनएच जाम करेंगे किसान
जगदीशपुर : किसानों के धान खरीदने के घोषणा के दो माह बाद भी धान क्रय नहीं करने को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले प्रखंड के किसानों ने ट्रैक्टर पर धान के साथ डेरा डालो घेरा डालों कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया़ लगभग धान से लदे 50 ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन करते हुए किसानों ने नया टोला मोड से नगर के मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे़ इस दौरान प्रदर्शन में शामिल किसान व कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारे लगाये़ प्रखंड मुख्यालय परिसर को धान से लदे ट्रैक्टर के साथ जाम कर दिया गया़
इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार को किसान विरोधी होने की बात कहते हुए कहा कि सरकार द्वारा बराबर किसानों के लिए झुठी घोषणा की जा रही है़ जिससे अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है़ राज्य सरकार की घोषणा थी कि किसानों का धान खलीहान से ही क्रय कर लिया जायेगा, जो राज्य सरकार के किसान विरोधी चेहरे को उजागर कर रहा है़क कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह भी उपस्थित थे़
बाद में एसडीओ बाल मुकुंद प्रसाद, बीडीओ प्रभाकर कुमार, सीओ अमित रंजन, के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर मंगलवार को पैक्स अध्यक्षों की बैठक बुलाकर धान के क्रय करने का आश्वासन दिया़ विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्तें पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चल रहे है़ विधायक ने कहा कि आश्वासन के बाद मंगलवार को अगर किसानों का धान क्रय नहीं होने पर धान से लदे ट्रैक्टर के साथ एनएच 30 को जाम किया जायेगा़ इस मौके पर गणेश कुशवाहा, विशुन ठाकुर, विनोद कुशवाहा, डॉ उमेश यादव, मो जाकिर हुसैन सहित सैंकड़ों किसान उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










