महादलित टोले को ली गोद सबको मिलेगा इंदिरा आवास

Published at :01 Feb 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
महादलित टोले को ली गोद सबको मिलेगा इंदिरा आवास

अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष ने पहरपुर के अग्निपीड़ित के जख्म पर लगाया मरहम लोगों से शराब छोड़ने की अपील, कैंप लगा कर किया जायेगा पारिवारिक सर्वे महादलित टोले में बनेगा एक सामुदायिक भवन, नंदजी बनेगा टोला सेवक आरा : अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल रविवार को गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़का पहरपुर गांव […]

विज्ञापन

अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष ने पहरपुर के अग्निपीड़ित के जख्म पर लगाया मरहम

लोगों से शराब छोड़ने की अपील, कैंप लगा कर किया जायेगा पारिवारिक सर्वे
महादलित टोले में बनेगा एक सामुदायिक भवन, नंदजी बनेगा टोला सेवक
आरा : अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल रविवार को गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़का पहरपुर गांव पहुंचे. जहां बीते दिन एक ही परिवार के चार लोगों की आग से जिंदा जल कर मौत हो गयी थी. मृतकों के परिजन से मिल कर उन्हें सरकार की तरफ से मिलने वाली हर संभव मदद का भरोसा दिया. मंगलवार को दीये से लगी आग की चपेट में आकर महादलित परिवार के चार लोगों के जिंदा जलने से पूरा महादलित टोला मर्माहत था.
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि इंदिरा आवास के तहत बड़का पहरपुर गांव के महादलित टोला को गोद ले लिया गया है. इसके लिए कैंप लगा कर सर्वे का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया जायेगा. झोंपड़ी की जगह सभी महादलित परिवार के लोगों का इंदिरा आवास बनेगा.
गरीबों का अब पक्के मकान का सपना साकार होगा. उन्होंने कहा कि महादलित टोले में एक सामुदायिक भवन भी बनाया जायेगा .जबकि एक हैंडपंप भी लगाने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर भोजपुरी अकादमी के अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण राय ,जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ और सीओ उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन