वार्ड पार्षदों की समस्याओं का करेंगे समाधान : डॉ आलम

Published at :01 Feb 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पार्षदों की समस्याओं का करेंगे समाधान : डॉ आलम

आरा : नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने रविवार को नागरी प्रचारिणी के सभागार में एक समारोह आयोजित कर आरा विस के नवनिर्वाचित विधायक डॉ अनवर आलम का अभिनंदन किया़ निगम के महापौर सुनील कुमार एवं उप महापौर बसंत सिंह ने संयुक्त रूप से विधायक श्री आलम को अभिनंदन प्रत्र सौंपा़ इसके उपरांत सभी वार्ड […]

विज्ञापन

आरा : नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने रविवार को नागरी प्रचारिणी के सभागार में एक समारोह आयोजित कर आरा विस के नवनिर्वाचित विधायक डॉ अनवर आलम का अभिनंदन किया़ निगम के महापौर सुनील कुमार एवं उप महापौर बसंत सिंह ने संयुक्त रूप से विधायक श्री आलम को अभिनंदन प्रत्र सौंपा़ इसके उपरांत सभी वार्ड पार्षदों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया़ मंच का संचालन वार्ड पार्षद शशि सक्सेना ने किया़ अपने अभिनंदन समारोह को सबोधित करते हुये विधायक डॉ आलम ने कहा कि चुनाव के दौरान मैंने जो भी वादे किये हैं, उसे हर हाल में पूरा करूंगा़ वहीं शहरी क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं,

उसे सभी वार्ड पार्षद मुझे ससमय अवगत करायें. जहां तक संभव होगा, उसका समाधान करूंगा़ उन्होंने कहा कि आपलोगों की बदौलत ही शहर का विकास संभव हैं. शहर के विकास में जहां भी मेरी जरूरत पडे, मुझे अवश्य जानकारी दें. वहां आपलोगों के साथ खड़ा रहूंगा़

उन्होंने कहा कि भवनहीन विद्यालयों का निर्माण, गुणवतापूर्ण शैक्षणिक कार्य कराना, शहर की सड़कें व नालियों का निर्माण, जल आपूर्ति मेरी प्राथमिकता में है़ बस आपके सहयोग की जरूरत हैं. क्योंकि आपलोगों ने मुझे जिम्मेवारी दी है़ समारोह में पूर्व महापौर लक्ष्मण चौरसिया, कृष्ण बिहारी सिंह, पुष्पा कुशवाहा, शबनम प्रवीण, बिरेंद्र मिश्र, डैजी खान, नुरूल हक राइन, राजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन