बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा बरामद

Published at :31 Jan 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा बरामद

आरा : भोजपुर पुलिस को शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी.पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर उदवंतनगर पुलिस और डीआइयू की टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर पचास किलो गांजा के साथ दो वाहन को जब्त करते हुए तीन तस्करों को धर दबोचा. पकड़े गये तस्करों में गड़हनी थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर पुलिस को शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी.पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर उदवंतनगर पुलिस और डीआइयू की टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर पचास किलो गांजा के साथ दो वाहन को जब्त करते हुए तीन तस्करों को धर दबोचा.

पकड़े गये तस्करों में गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी निवासी बदरुददीन का पुत्र वसीम उर्फ छोटू ,अस्फाक अहमद का पुत्र सुहैल तथा औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के हसपुरा निवासी ओम प्रकाश गिरि का पुत्र सोनू कुमार शामिल है. पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि गांजा मणिपुर से मसाढ़ गांव के बृज किशोर सिंह के यहा पहुंचाया जाना था.पुलिस बृज किशोर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करी के लिए गांजा मणिपुर से आरा लाया जा रहा है .सूचना मिलने के साथ ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार और डीआइयू की टीम को लगाया गया टीम ने अरवल-आरा पथ के भगवानपुर पुल के समीप छापेमारी की जहां से बोलेरो में रखे गांजा के 32 पैकेट और एक तस्कर आल्टो कार से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

फिर आया मसाढ़ गांव का नाम
पहले से ही गांजा के तस्करी करने के मामले में मसाढ़ गांव का नाम आता रहा है. शनिवार को भी बरामद गांजा मणिपुर से मसाढ़ गांव में लाया जा रहा था .पुलिस ने बताया कि गांजा पहुचाने के एवज में इनको पैसा दिया जाता है. वाहन के अंदर से एक नंम्बर प्लेट भी बरामद हुआ है. वही पुलिस वाहन के बारे में भी पता लगा रही है कि वाहन तस्करो का है या चोरी की है.
ऐसे पकड़ में आये गांजा तस्कर
एसपी को जैसे ही इसकी सूचना मिली डीआईयू की टीम के साथ उदवंतनगर थानाध्यक्ष को लगाया पुलिस औरंगाबाद से जैसे ही गांजा को लेकर सोनू निकला .अरवल के रास्ते सहार पहुंचा जहां पहले से अल्टो कार में सवार सुहैल और वसीम कार से लाइनर का काम करते हुए चल दिये आगे कार चल रही थी और पीछे से सोनू बेलोरो लेकर आ रहा था .जैसे ही दोनों भगवानपुर पुल के पास पहुंचे पुलिस ने तीनो तस्करों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया .टीम में सौरभ कुमार ,शिव कुमार संतोष कुमार,सुनील कुमार प्रमोद कुमार तथा सैफ के जवान सुनील कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन