दोहरी ''मुसीबत'' में फंसीं सदर बीडीओ

Published at :30 Jan 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
दोहरी ''मुसीबत'' में फंसीं सदर बीडीओ

आरा : आरा सदर प्रखंड के बीडीओ हिमानी प्रिया नियमों को ताक पर रख कर दोहरी मुसीबत में फंस गयी है़ कोइलवर प्रखंड की सात योजनाओं की स्वीकृति और अग्रिम राशि भुगतान तथा वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में वे कार्रवाई की जद में आ गयीं जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव […]

विज्ञापन

आरा : आरा सदर प्रखंड के बीडीओ हिमानी प्रिया नियमों को ताक पर रख कर दोहरी मुसीबत में फंस गयी है़ कोइलवर प्रखंड की सात योजनाओं की स्वीकृति और अग्रिम राशि भुगतान तथा वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में वे कार्रवाई की जद में आ गयीं

जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब भी प्राप्त हो गया है़ बीडीओं के स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुये प्रशासन ने बीडीओ के खिलाफ प्रपत्र-क गठित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है़

सदर बीडीओ ने कोइलवर बीडीओ के प्रभार के दौरान गलत ढंग से एक साथ सात योजनाओं के अभिलेख को गलत ढंग से खोलकर करीब 45 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था. योजनाओं के खोले गये अभिलेख के एकरारनामा पर न तो तिथि अंकित है और न ही योजना मद में द्वितीय किस्त के भुगतान के आवेदन पर भी कोई तिथि अंकित है़ इतना ही नहीं, राशि विमुक्ति आदेश पर भी इशू नंबर नहीं डाले गये हैं. साथ ही जेइ की अनुशंसा में भी तिथि अंकित नहीं है़ इस प्रकार से कोइलवर बीडीओ के रूप में हिमानी प्रिया ने नियम कानून को ताक पर रख इन सात योजनाओं की स्वीकृति के साथ-साथ अग्रिम राशि का भुगतान कर दिया था.

इस पूरे प्रकरण में बीडीओ के साथ-साथ योजना सहायक कनीय अभियंता तथा ठेकेदार की मिलीभगत का मामला सामने आया है़ इधर जिलाधिकारी ने बताया कि कोइलवर प्रखंड के लेागों की शिकायत पर सदर अनुमंडलाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा करायी गयी जांच में उक्त योजनाओं में बीडीओ की मनमानी और अवैध ढंग से राशि भुगतान किये जाने का मामला सामने आया है़ वहीं डीडीसी इनायत खान द्वारा की गयी जांच में भी बीडीओ द्वारा वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना किये जाने की भी पुष्टि हुई है़ इस मामले को गंभीरता से लेते हुये पिछले दिनों जिलाधिकारी ने बीडीओ से स्पष्टीकरण की मांग की थी़ उन्होंने कहा कि बीडीओ द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण को असंतोषप्रद पाया गया है़ बीडीओ हिमानी प्रिया के खिलाफ प्रपत्र-क गठित कर अग्रतर कार्रवाई के लिये ग्रामीण विकास विभाग को भेजा जा रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन