पार्षद की ''पहल'' को ''सरकार'' का साथ

Published at :25 Jan 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
पार्षद की ''पहल'' को ''सरकार'' का साथ

आरा : वार्ड नं 45 के पार्षद अमरेंद्र कुमार जनता की समस्याओं को सुनने के लिए तीन साल से अधिक समय से जनता दरबार लगा रहे हैं. जनता दरबार में आये मामले के निबटारा के लिए एक टीम का भी गठन किया है.यही नहीं संबंधित अधिकारियों को बुला कर मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन करते […]

विज्ञापन

आरा : वार्ड नं 45 के पार्षद अमरेंद्र कुमार जनता की समस्याओं को सुनने के लिए तीन साल से अधिक समय से जनता दरबार लगा रहे हैं. जनता दरबार में आये मामले के निबटारा के लिए एक टीम का भी गठन किया है.यही नहीं संबंधित अधिकारियों को बुला कर मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन करते हैं. पार्षद के जनता दरबार में जमीन विवाद से लेकर इलाके की सभी मूलभूत समस्याओं पर ध्यान दिया जाता है.

पुलिस-प्रशासन करता है सहयोग : मुहल्ले में मारपीट और जमीन विवाद के निबटारा करने को लेकर पार्षद के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मौजुद रहती है.इसके लिए सामाजिक स्तर पर पहले उन्हें भाईचारे का पाठ पढ़ाया जाता है. इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को समझा- बुझाकर मामले को समाप्त करा दिया जाता है.
विकास की योजनाएं तैयार करती है जनता : जनता दरबार में केवल समस्या का ही निष्पादन नहीं होता है बल्कि विकास योजना का भी जनता चयन करती है .हॉ एक बात का जरुर ख्याल रखा जाता है कि किस इलाके में सबसे ज्यादा समस्या है. ऐसा करने से लोगों में विकास कार्य को करने में सहुलियत मिलती है. जनता के द्वारा चुनी गयी योजना पर तुरंत अमल होता है.
गरीबों पर रहता है विशेष ध्यान :
वार्ड पार्षद योजना के चयन के समय इस बात का विशेष ध्यान रखते है कि इस योजना से सबसे ज्यादा लाभ वैसे तबके कों मिले जो इसके असली हकदार है. यही नहीं योजना का लाभ मिले इसके लिए लोगों को बताते भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन