बेलगाम ट्रक ने छात्र को रौंदा, मौत

Published at :25 Jan 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
बेलगाम ट्रक ने छात्र को रौंदा, मौत

बिहिया : आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर रविवार की अहले सुबह बेलगाम ट्रक ने बेलौना गांव के समीप एक छात्र को रौंद डाला.घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा.मिली जानकारी के अनुसार बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी धनीक लाल का पुत्र नीतीश कुमार सड़क पार कर रहा था . इसी दौरान […]

विज्ञापन

बिहिया : आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर रविवार की अहले सुबह बेलगाम ट्रक ने बेलौना गांव के समीप एक छात्र को रौंद डाला.घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा.मिली जानकारी के अनुसार बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी धनीक लाल का पुत्र नीतीश कुमार सड़क पार कर रहा था .

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के चपेट में आकर नीतीश कुमार घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने छात्र की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया .जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी .इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया .सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया. वही मुराद हुसैन ने छात्र के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन