वाहन चालकों से जबरन रुपये वसूलते दो गिरफ्तार

आरा : नवादा थाना पुलिस ने पटना -आरा हाइवे के बाइपास से वाहनों से जबरन पैसा वसूलते दो को धर दबोचा. पकड़े गये लोगों के पास से पुलिस ने वसूली का पैसा भी बरामद किया है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष विनय कुमार राय ने बताया कि कुछ वाहन के चालकों से ये सूचना मिली […]
आरा : नवादा थाना पुलिस ने पटना -आरा हाइवे के बाइपास से वाहनों से जबरन पैसा वसूलते दो को धर दबोचा. पकड़े गये लोगों के पास से पुलिस ने वसूली का पैसा भी बरामद किया है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष विनय कुमार राय ने बताया कि कुछ वाहन के चालकों से ये सूचना मिली कि कुछ लोग वाहनों से जबरन पैसा वसूल रहे हैं.
पैसा नहीं देने पर चालकों के साथ मारपीट भी की जा रही है. इसके बाद हाइवे के बाइपास पर छापेमारी की गयी, जहां से श्री टोला निवासी ठाकुर पासवान और अरविंद पासवान को गिरफ्तार किया गया.बता दें कि आये दिन इस मार्ग पर वाहनों से जबरन वसूली की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










