मुखिया का बेटा वाहन लुटेरों का है ''मुखिया''!

पकड़े गये तीन वाहन लुटेरे तीन मोबाइल, लूट के रुपये और कई सामान बरामद सरगना की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही है छापेमारी आरा : भोजपुर पुलिस की सक्रियता से एक वाहन लूट की घटना होते-होते बची. वाहन लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे तीन सदस्यों को पुलिस ने आरा-मोहनिया […]
पकड़े गये तीन वाहन लुटेरे
तीन मोबाइल, लूट के रुपये और कई सामान बरामद
सरगना की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही है छापेमारी
आरा : भोजपुर पुलिस की सक्रियता से एक वाहन लूट की घटना होते-होते बची. वाहन लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे तीन सदस्यों को पुलिस ने आरा-मोहनिया मुख्य पथ के अटलांटा कंपनी के कार्यालय के समीप से धर दबोचा. पकड़े गये लुटेरों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, लूट के दो हजार रुपये और कई सामान बरामद किये हैं. लुटेरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना मुखियापुत्र है,
जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इस संबंध में धनगाई के थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पुलिस रात्रि गश्ती पर निकली हुई थी. इसी दौरान उनकी नजर इन लोगों पर पड़ी. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया. पकड़े गये लुटेरों में जगदीशपुर थाने के मसाढ़ टोला निवासी प्रकाश कुशवाहा उर्फ पप्पू, राजेश कुमार तथा लालू उर्फ सुख सागर कुमार सिंह शामिल हैं, जबकि गिरोह का मास्टर माइंड मुखियापुत्र भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










