तिलक समारोह में चली गोली से युवक जख्मी, पटना रेफर

Published at :22 Jan 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
तिलक समारोह में चली गोली से युवक जख्मी, पटना रेफर

गोली चलने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस आरा : नवादा थाने के संकट मोचन नगर में तिलक समारोह के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अचानक चली गोली से अफरा-तफरी मच गयी. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को […]

विज्ञापन

गोली चलने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस

आरा : नवादा थाने के संकट मोचन नगर में तिलक समारोह के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अचानक चली गोली से अफरा-तफरी मच गयी. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार नवादा थाने के संकट मोचन नगर में बुधन साह के घर बिहिया से तिलक आया था.
तिलक की रस्म अदा की जा रही थी, इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें समारोह देख रहे संकट मोचन नगर निवासी आशीष कुमार गुप्ता को गोली लग गयी. आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख पटना रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
शादी समारोह में हथियार ले जाने या प्रदर्शन करने पर पूर्ण रूप से रोक लगाया गया है. इसके बावजूद इस तरह की घटना होती है, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन