स्कूल जा रहे छात्र की मौत

Published at :21 Jan 2016 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल जा रहे छात्र की मौत

परिजनों के चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन मां-बाप का इकलौता पुत्र था मृतक आरा : नगर थाना क्षेत्र के डीटी रोड में ठोकर लगने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गयी. छात्र के मौत की खबर मिलने से मुहल्ले के लोग सहम गये, वहीं मृतक छात्र के घर कोहराम मच गया. बुधवार […]

विज्ञापन

परिजनों के चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन

मां-बाप का इकलौता पुत्र था मृतक
आरा : नगर थाना क्षेत्र के डीटी रोड में ठोकर लगने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गयी. छात्र के मौत की खबर मिलने से मुहल्ले के लोग सहम गये, वहीं मृतक छात्र के घर कोहराम मच गया. बुधवार को गोला मुहल्ला निवासी अधिवक्ता मिथिलेश सिंह का पुत्र उत्सव कुमार रोज की तरह नियमित समय पर स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. स्कूल बस पकड़ने की जल्दी में उसे किसी वाहन से ठोकर लग गयी और वह गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
हिम्मत बंधाने पहुंचे लोग : जैसे ही अधिवक्ता के पुत्र की मौत की खबर लोगों तक पहुंची. बड़ी संख्या में अधिवक्ता व विद्यालय के शिक्षक मृतक छात्र के घर पहुंचे. यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. घटना से पूरा परिवार गमगीन है. शोक की घड़ी में पीड़ित परिवार से संवेदना जता कर लोगों ने उन्हें धीरज से रहने की सलाह दी. हिम्मत बंधाने पहुंचे लोगों की नम आंखें भी हादसे से भरा-पूरा परिवार उजड़ने की दुहाई दे रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन