वर्चस्व के लिए आंबेडकर हॉस्टल में मारपीट

Published at :21 Jan 2016 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
वर्चस्व के लिए आंबेडकर हॉस्टल में मारपीट

आरा : बुधवार की देर शाम नवादा थाना क्षेत्र का कतिरा स्थित अांबेडकर छात्रावास आपसी वर्चस्व को लेकर रणक्षेत्र में बदल गया. दो छात्र गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट में चार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस छात्रावास पहुंची, जहां छात्रों कों समझा बुझाकर मामले को शांत […]

विज्ञापन

आरा : बुधवार की देर शाम नवादा थाना क्षेत्र का कतिरा स्थित अांबेडकर छात्रावास आपसी वर्चस्व को लेकर रणक्षेत्र में बदल गया. दो छात्र गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट में चार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस छात्रावास पहुंची, जहां छात्रों कों समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.

घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. नवादा थानाध्यक्ष ने बताया की छात्रावास में आपसी वर्चस्व को लेकर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गये.जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई.जिससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. इस घटना में चार छात्र जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. उन्होंने कहा कि आगे मारपीट या बड़ी घटना नहीं हो, इसके लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है.

पहले भी होती रही है मारपीट : आंबेडकर हॉस्टल में मारपीट की यह पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी वर्चस्व को लेकर छात्र आपस में कई दफा भिड़ चुके हैं. ताजा मामले में अभी किसी पक्ष के तरफ से एफआइआर दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस घटना में शामिल छात्रों कि गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन