बैंक का पैसा हड़पनेवाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 3:04 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक ने खाते में गलती से डाल दिये थे 46 लाख 30 लाख लौटाने के बाद 16 लाख देने से मना कर रहा था फौजी बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया का लाखों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एक रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है. रिटायर्ड फौजी का नाम […]
विज्ञापन
बैंक ने खाते में गलती से डाल दिये थे 46 लाख
30 लाख लौटाने के बाद 16 लाख देने से मना कर रहा था फौजी
बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया का लाखों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एक रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है. रिटायर्ड फौजी का नाम अमन कुमार सिंह उर्फ अशोक सिंह है, जो तीयर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव निवासी स्व. लालबिहारी सिंह का पुत्र है. जानकारी के अनुसार फौज में हवलदार के पद से रिटायर्ड उक्त फौजी के खाते में बैंक की गलती से ओवर पेमेंट होने के कारण पेंशन मद का लगभग 46 लाख रुपया चला गया था.
जिसे रिटायर्ड फाैजी ने निकाल लिया. बैंक द्वारा उक्त रिटायर्ड फौजी से बातचीत किये जाने के बाद बैंक को लगभग 30 लाख रुपये लौटा दिया गया, परन्तु 16 लाख रुपये लौटाने में आनाकानी के बाद शाखा प्रबंधक अभय कुमार ने बिहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने जांच के बाद उक्त रिटायर्ड फौजी को उसके दानापुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










