पूस की फुहार ने जगायी आस

Published at :20 Jan 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
पूस की फुहार ने जगायी आस

आरा : मंगलवार की सुबह से हो रही हल्की बारिश से जहां ठंढ़ में बढ़ोतरी हुई है.वही यह बारिश किसानों के चेहरे पर खुशी भी फेर दी है. खरीफ फसल अच्छी नहीं होने से किसान परेशान थे ऐसे में रबी फसल से किसानों को कुछ उम्मीद थी. जाते जाते पुस ने किसानों को बारिश की […]

विज्ञापन
आरा : मंगलवार की सुबह से हो रही हल्की बारिश से जहां ठंढ़ में बढ़ोतरी हुई है.वही यह बारिश किसानों के चेहरे पर खुशी भी फेर दी है. खरीफ फसल अच्छी नहीं होने से किसान परेशान थे ऐसे में रबी फसल से किसानों को कुछ उम्मीद थी.
जाते जाते पुस ने किसानों को बारिश की सौगात देकर रबी फसल अच्छी होने की उम्मीद जगा दी है.आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.जिससे ठंढ़ में और बढ़ोतरी हो सकती है.बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है. ठंढ़ से बचने के कारण देर तक लोग घरों में दुबके रहे . वही बारिश के कारण सड़क पर भी लोगों की आवाजाही कम रही जरुरी कार्य के निबटारा को लेकर ही लोग अपने घरों से निकले .
इन फसलों को होगा लाभ
कृर्षि वैज्ञानिक पी के दिृवेदी ने बताया कि यह बारिश रबी फसल के लिए फायदेमंद है, खास कर रबी फसल चना , मसुर , मटर और गेहु की फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी . वही सरसों की फसल को हल्का नुकशान होगा . उन्होंने कहा कि इस बारिश से नुकशान कम फायदा ज्यादा होगा. आम की फसल को भी फायदा पहुंचेगा .
कीचड़ में सराबोर हुई सब्जी मंडी
हल्की बारिश से ही शहर के गोपाली चौक सब्जी मंडी की सुरत बदल गयी. सब्जी मंडी की हालत ऐसी हो गयी है कि पूरा मंछी कीचड़ में सराबोर हो गया हें जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड रहा है.
गिरा पारा, लोगों की बढ़ी परेशानी
बारिश के साथ ही जिले का तापमान भी गिर गया है. मौसम विभाग की मानें, तो आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. इसके साथ ही ठंढ़ में भी इजाफा होगा, जिससे लोगों की परेशानी बढेगी. सुबह से ही आकाश में बादल छाये रहे और बूंदा-बुंदी होती रही. वहीं, कई जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी से ही सड़कें कीचड़मय हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन