पंडित बिरजू महाराज कला आश्रम ने किया स्मृति संगीत समारोह

Published at :18 Jan 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
पंडित बिरजू महाराज कला आश्रम ने किया स्मृति संगीत समारोह

दादरा-ठुमरी से बंधा समां श्राेताओं ने खोयी सुध-बुध पंडित राम प्रकाश मिश्र ने छेड़ा राग, तबला वादक शांतनू राय ने की अद्भुत संगत आरा : पंडित बिरजू महाराज कला आश्रम के द्वारा महान संगीत द्वारक बक्सी कुलदीप नारायण सिन्हा स्मृति संगीत समारोह स्थानीय शत्रुंजय संगीत विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया़ जिसका उद्घाटन वरिष्ठ तबला […]

विज्ञापन

दादरा-ठुमरी से बंधा समां श्राेताओं ने खोयी सुध-बुध

पंडित राम प्रकाश मिश्र ने छेड़ा राग, तबला वादक शांतनू राय ने की अद्भुत संगत
आरा : पंडित बिरजू महाराज कला आश्रम के द्वारा महान संगीत द्वारक बक्सी कुलदीप नारायण सिन्हा स्मृति संगीत समारोह स्थानीय शत्रुंजय संगीत विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया़ जिसका उद्घाटन वरिष्ठ तबला वादक द्वारिका सिंह, संगीतज्ञ चंद्रशेखर सिंह, कवि पवन श्रीवास्तव एवं जैन कॉलेज के प्राचार्य के डॉ सीएस साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया़ तबला वादक द्वारिका सिंह ने कहा कि बक्सी कुलदीप संगीत के सच्चे कद्रदान थे़ उनका आजीवन संगीत से गहरा जुड़ाव रहा है़
कार्यक्रम की शुरुआत में कावेरी मोहन पूर्णिमा कुमारी, क्षीतिज कुमार प्रसाद, रेहन गुप्ता ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया़ समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित राम प्रकाश मिश्र ने राग मधुवंती में बड़ा व छोटा ख्याल, तराना, टप्पा, ठुमरी मिला न दिल को कोई कद्रदान जमाने में मैने लाखों के बोल सहे सितमगर व दादरा प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया़ पटना से आये तबला वादक शांतनू राय ने मनमोहक तबला संगत किया़
स्वर संगति किशन प्रकाश से स्वरों से समा बांधा़ वहीं बिहटा के राम पुकार सिंह ने मधुर हारमोनियम वादन किया़ इसके बाद कथक नर्तक बक्सी विकास ने पारंपरिक कथक, श्याम सुंदर मन भावे भजन पर राधा व मीरा की कृष्ण प्रेम का प्रदर्शन भाव के माध्यम से किया़ समारोह में सभी संगीतज्ञों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया़ इस मौके पर सतीश महाराज, विमल देवी, अमित, सोनम, राजा, फूलेंद्र कुमार सिंह, अनुराग मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, शिबु कुमार, मीरा श्रीवास्तव, डॉ कमल सिंह, द्वारिका सिंह, चंद्रशेखर सिंह, पवन श्रीवास्तव, डॉ जया जैन आदि थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन