स्टेशन पर बनेगा नया फुटओवर ब्रिज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश 29 जनवरी को आयेंगे हाजीपुर जोन के जीएम आरा : दानापुर रेल मंडल के डीआरएम रमेश कुमार झा शनिवार को आरा स्टेशन पहुंचे़ इसको लेकर स्टेशन परिसर को पूरी तरह से साफ-सुथरा किया गया था़ स्टेशन परिसर का आधे घंटे तक डीआरएम ने गहन निरीक्षण […]
विज्ञापन
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश
29 जनवरी को आयेंगे हाजीपुर जोन के जीएम
आरा : दानापुर रेल मंडल के डीआरएम रमेश कुमार झा शनिवार को आरा स्टेशन पहुंचे़ इसको लेकर स्टेशन परिसर को पूरी तरह से साफ-सुथरा किया गया था़ स्टेशन परिसर का आधे घंटे तक डीआरएम ने गहन निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक एसएन पाठक को स्टेशन की बेहतरी के लिए जरूरी निर्देश दिये़ इस क्रम में नये फुटओवर ब्रिज के निर्माण को हरी झंडी दी़ उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा़
प्लेटफार्म दो और तीन का निरीक्षण करते हुए वे पैनल ऑफिस पहुंचे़ जहां फाइलों की बारीकी से जांच की गयी. इस दौरान यात्रियों ने स्टेशन परिसर में होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया़ जिस पर डीआरएम ने स्टेशन प्रबंधक को बेहतर साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था कराने की बात कही़ आधे घंटे तक स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम रवाना हो गये़
29 जनवरी को आयेंगे जीएम : 29 जनवरी को हाजीपुर जोन के जीएम एके मितल आरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे़ उनके निरीक्षण के पूर्व दानापुर डीआरएम रमेश कुमार झा शनिवार को सीनियर डीओएम दिलीप कुमार एवं सीनियर डीसीएम अमिताभ प्रभाकर के साथ स्पेशन सैलून से आरा पहुंचे थे़ जहां उनहोंने अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










