लापरवाह होते लोग बढ़ रहे सड़क हादसे

Published at :17 Jan 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाह होते लोग बढ़ रहे सड़क हादसे

कम उम्र को अभिभावक थमा रहे वाहन की चाबी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई बिक्रमगंज (रोहतास) : आज-कल वाहन से, खासकर बाइक से, घर से बाहर निकलते समय हर व्यक्ति का परिवार दुर्घटना को लेकर चिंचित रहता है. क्योंकि, तेज रफ्तार गाड़ी चलानेवाले लोगों ‘खासकर युवाओं’ काे न तो यातायात नियमों का ध्यान रहता है […]

विज्ञापन

कम उम्र को अभिभावक थमा रहे वाहन की चाबी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

बिक्रमगंज (रोहतास) : आज-कल वाहन से, खासकर बाइक से, घर से बाहर निकलते समय हर व्यक्ति का परिवार दुर्घटना को लेकर चिंचित रहता है. क्योंकि, तेज रफ्तार गाड़ी चलानेवाले लोगों ‘खासकर युवाओं’ काे न तो यातायात नियमों का ध्यान रहता है और न ही वे कभी दंडित किये जाते हैं. वाहन दुर्घटनाओं में कितने ही घरों के चिराग बुझ जाते हैं. कई लोग जीवन भर अपाहिज हो जाते हैं. गलती खुद की होती है और उसका खामियाजा जीवन भर भुगतना पड़ता है.
पिछले दिनों आरा रोड में एक ही दिन दो घरों के चिराग बुझ गये. डुमरांव रोड में परिवार का एकमात्र सहारा मिस्त्री की मौत हो गयी. अभी हाल ही में स्थानीय विधायक संजय यादव के पुत्र सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. हालांकि, दो घरों के कमाऊ युवाओं की मौत हो गई. ऐसी न जाने कितनी सड़क दुर्घटनाएं हैं, जो गहरे घाव बन कर परिवार को दर्द दे जाती हैं.बिक्रमगंज के दंत चिकित्सक डॉ सिद्धार्थ कुमार कि माने, तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में चालक की उम्र 18 या 25 वर्ष होती है. वे जोश में तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हैं, जो खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा बनते हैं.
ऐसे में सबसे पहले दोषी ऐसे चालकों के अभिभावक होते हैं, जो हादसा होने पर दहाड़ मार कर रोते हैं. आज-कल तो छात्र-छात्राएं भी बाइक से विद्यालय व कॉलेज आते-जाते हैं. इन नाबालिगों को बाइक की चाबी तो उनके अभिभावक ही थमाते हैं. रिटायर्ड अधिकारी अक्षय कुमार सिंह कहते हैं कि आज कल बिक्रमगंज की सड़कों पर बढ़ी दुर्घटनाओं के लिए ऑटो चालक व वीआइपी गाड़ियों के चालक दोषी हो रहे हैं. सड़कों पर कम उम्र के बाइकसवारों की तरह ऑटो चालक भी लहरिया कट में वाहन चलाते हैं, जिससे ऑटो में बैठे लोग दुर्घटना को लेकर सशंकित रहते हैं. तेंदुनी चौक के दुकानदार रिंकू ने बताया कि पुलिस के सामने ही नाबालिग ऑटो लेकर गुजरते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है.
इसके लिए गुनहगार कौन है? बीमा अभिकर्ता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आज कल दुर्घटना बीमा का अधिकतर क्लेम युवा से जुड़े होते हैं. रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी जयकुमार द्विवेदी कहते है कि 10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इस एक हप्ते में बिक्रमगंज अनुमंडल में तीन बसों के खिलाफ छत पर सवारी बैठाने के लिए दंडित किया गया है. वही, सासाराम में शराब पीकर गाड़ी चलानेवालों की ब्रेद एनालाइजर (सांस में अल्कोहल की मात्रा जांचने वाला यंत्र) से जांच की गयी है. वहीं, चालको के स्वास्थ की भी जांच भी करायी जा रही है.
लापरवाह चालक व बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते लोगों की अब खैर नहीं होगी. कम उम्र के चालकों के ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर गाड़ी सीज कर ली जायेगी. इस संबंध में बिक्रमगंज एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि सभी नाबालिग चालकों को दंडित किया जायेगा. उनकी गाड़ी भी जब्त की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन