श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

Published at :16 Jan 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

आरा़ : पूरे जिले में मकर संक्रांति हर्षोल्लास मनायी गयी़ लोगों ने जमकर चूडा-दही, तिलकूट व अन्य मिठाइयों एवं व्यंजनों का जमकर आनंद लिया़ सुबह होते ही स्त्री-पुरुष, बूढ़े, बच्चे, युवतियां स्नान-ध्यान करने के लिए गंगा नदी, सोन नदी, नहर व तालाबों पर उमड़ पड़े. विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की़ इसके उपरांत चूड़ा, गुड, तिलकूट […]

विज्ञापन
आरा़ : पूरे जिले में मकर संक्रांति हर्षोल्लास मनायी गयी़ लोगों ने जमकर चूडा-दही, तिलकूट व अन्य मिठाइयों एवं व्यंजनों का जमकर आनंद लिया़ सुबह होते ही स्त्री-पुरुष, बूढ़े, बच्चे, युवतियां स्नान-ध्यान करने के लिए गंगा नदी, सोन नदी, नहर व तालाबों पर उमड़ पड़े. विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की़
इसके उपरांत चूड़ा, गुड, तिलकूट व तिल आदि दान किया और फिर चूडा-दही खाये और अपने-अपने क्षेत्रों में लगने वाले मेला में घूम कर अपनी जरूरत के सामान की खरीददारी की़ बच्चे, युवक-युवतियां मेला में लगने वाले झूलों पर चढ़कर आनंद लिया़ खासकर बच्चे व युवक दो-चार दिन पहले से ही चूड़ा-दही खाने को लेकर काफी उत्सुक थे़ जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न घाटों पर उमड़नेवाली भीड़ को देखते हुए हर तरह की सुरक्षा व्यवस्था की थी़ खासकर बड़हरा प्रखंड के गंगा घाट व कोइलवर के सोन नदी के घाटों पर एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया था, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके़ इस संबंध में सदर अनुमंडलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि सभी संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को सुरक्षा के सभी आवश्यक निर्देश दिये गये थे़
मकर संक्रांति पर की विशेष पूजा-अर्चना : मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम के तत्वावधान में फ्रेंडस कॉलोनी कार्यालय में विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्य भारत भूषण पांडेय ने कहा कि संपूर्ण जगत को तप, प्रकाश, जीवन और ऊर्जा देने वाले भगवान सूर्य प्रत्येक राशि में एक माह तक रहते हैं.
कर्क से धनु तक दक्षिणायन, जिसे पुराणों में देवताओं की रात और पितरों का दिन तथा मकर से मिथुन तक उरायण, जिसे देवताओं का दिन और पितरों की रात बताया गया है़ उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति से ऋतु परिवर्तन, दिन का बडा होना और प्रकृति को आध्यात्मिक ऊर्जा की अधिकाधिक प्राप्ति जैसे कार्य होते हैं.
श्री पांडेय ने कहा कि मकर संक्रांति और माघ में काशी, प्रयाग और गंगा सागर जैसे पवित्र तीर्थों में दर्शन, स्पर्श, स्नान, दान, जप आदि का विशेष महत्व है़ स्वागत भाषण सत्येंद्र नारायण सिंह, संचालन अजय कुमार पाठक और धन्यवाद ज्ञापन सियाराम दूबे ने किया़ इस मौके पर ध्रुव कुमार सिंह, विश्वनाथ दूबे, बलींद्र प्रसाद, उमेश सिंह कुशवाहा, मोहित प्रधान, अखिलेश्वर नाथ तिवारी, जनार्दन प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन