बैजनाथ बने बिहिया के नये नप उपाध्यक्ष

Published at :15 Jan 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
बैजनाथ बने बिहिया के नये नप उपाध्यक्ष

4 के मुकाबले 8 वोट पाकर हुए विजयी बिहिया : नगर पंचायत बिहिया के नगर उपाध्यक्ष के रिक्त पद को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें नगर के वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद बैजनाथ प्रसाद उर्फ भालू सर्राफ को उपाध्यक्ष चुना गया़ एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद […]

विज्ञापन

4 के मुकाबले 8 वोट पाकर हुए विजयी

बिहिया : नगर पंचायत बिहिया के नगर उपाध्यक्ष के रिक्त पद को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें नगर के वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद बैजनाथ प्रसाद उर्फ भालू सर्राफ को उपाध्यक्ष चुना गया़ एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि चुनाव में 8 वोट पाकर बैजनाथ प्रसाद उपाध्यक्ष चुने गये है़ वहीं उनके प्रतिद्वन्दी व पूर्व उपाध्यक्ष जानकी सिंह को 4 वोट प्राप्त हुआ जबकि एक वोट रद्द किया गया है़.
मालूम हो कि विगत 25 नवंबर को 8 वार्ड पार्षदों द्वारा उपाध्यक्ष जानकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था़ लाये अविश्वास प्रस्ताव के आलोक में गत 14 दिसंबर को हुए विशेष बैठक में जानकी सिंह की कुर्सी छिन गयी थी, जिससे उपाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था़ नये उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर गुरूवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में चुनावी बैठक आयोजित की गयी़ चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए बैजनाथ प्रसाद व जानकी सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें बैजनाथ प्रसाद कुल 13 वोटों में से 4 वोट के मुकाबले 8 वोट पाकर विजयी घोषित किये गये़ .
चुनाव में नगर अध्यक्ष उर्मिला देवी, वार्ड पार्षद बैजनाथ प्रसाद, पप्पु कुमार, नूतन देवी, कमख्या प्रसाद, जानकी सिंह, राजीव कुमार संतोष, उर्मिला देवी, नाजीरन खातून, निपा देवी, गया सिंह, राजकिशोर राम व सविता देवी मौजूद रहे़ चुनाव परिणाम आने के बाद जहां बैजनाथ प्रसाद के समर्थक पार्षदों में खुशी देखी गयी वहीं विरोधी गुट में मायूसी छायी रही़ चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन