मूल्यवृद्धि के खिलाफ माले का प्रतिवाद दिवस कल

Published at :15 Jan 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
मूल्यवृद्धि के खिलाफ माले का प्रतिवाद दिवस कल

पीरो़ : बिहार सरकार द्वारा कपड़ा, मिठाई जैसी आम उपयोग की वस्तुओं पर भारी भरकम टैक्स लागने के निर्णय के खिलाफ माले कार्यकर्ता 16 जनवारी को प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाएंगे़ इस आशय की जानकारी देते हुए माले के तरारी कार्यालय प्रभारी विरेंद्र ठाकुर ने बताया. कि पार्टी के निर्णय के आलोक में बिहार […]

विज्ञापन

पीरो़ : बिहार सरकार द्वारा कपड़ा, मिठाई जैसी आम उपयोग की वस्तुओं पर भारी भरकम टैक्स लागने के निर्णय के खिलाफ माले कार्यकर्ता 16 जनवारी को प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाएंगे़ इस आशय की जानकारी देते हुए माले के तरारी कार्यालय प्रभारी विरेंद्र ठाकुर ने बताया.

कि पार्टी के निर्णय के आलोक में बिहार सरकार के मूल्यवृद्धि के खिलाफ 16 जनवरी को माले कार्यकर्ता पूरे सूबे में प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाएंगे़ माले नेता ने कहा कि मिठाई और कपड़ा जैसी आम उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स लगाकर राज्य सरकार ने अपना गरीब विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है़ इसी के खिलाफ 16 जनवारी को माले कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के इस निर्णय को वापस लेने की मांग करेंगे़ गुरूवार को तरारी प्रखंड मुख्यालय में रामदयाल पंडीत, विरेंद्र ठाकुर, सिकरहटा में कृष्णा गुप्ता, देव में कामता प्रसाद सिंह और बिहटा में मदन जी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन