नहीं हो रही धान की खरीदारी

Published at :14 Jan 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं हो रही धान की खरीदारी

पीरो़ : प्रखंड में सरकारी एजेंसियों द्वारा किसानों के धान की फसल की खरीदारी शुरू कराने की मांग को ले बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया़ धान की खरीदारी शुरू कराने, किसानों के पिछले साल के बकाया राशि का भुगतान करने, डीजल अनुदान की घोषणा करने व नहरों में […]

विज्ञापन

पीरो़ : प्रखंड में सरकारी एजेंसियों द्वारा किसानों के धान की फसल की खरीदारी शुरू कराने की मांग को ले बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया़ धान की खरीदारी शुरू कराने, किसानों के पिछले साल के बकाया राशि का भुगतान करने,

डीजल अनुदान की घोषणा करने व नहरों में अविलंब पानी देने की मांग को ले भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिजी तिवारी के नेतृत्व में धरना पर बैठे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने दिसंबर से ही सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की खरीदारी शुरू किये जाने की घोषणा के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पूरे प्रखंड में कही भी धान की खरीदारी नहीं शुरू की जा सकी है़

वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार द्वारा किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय को पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी़ वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से धान की खरीदारी शुरू नहीं कराये जाने के कारण किसान अपनी फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर होने लगे है़ धरना के बाद धरनार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौपा़ धरना में अभय सिंह, संजय सिंह प्रीतम, विनोद सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन