ब्लैकलिस्टेड होंगे निगम के ठेकेदार

Published at :13 Jan 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लैकलिस्टेड होंगे निगम के ठेकेदार

नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय सभी वार्डों में फिर से 25-25 एलइडी लगाने पर बनी सहमति आरा : समय पर काम पूरा नहीं करनेवाले संवेदकों को नगर निगम ब्लैक लिस्टेड करेगा. उन्हें आगे निगम के किसी भी ठेके में शामिल होने की सख्त मनाही रहेगी. मंगलवार को […]

विज्ञापन

नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय

सभी वार्डों में फिर से 25-25 एलइडी लगाने पर बनी सहमति
आरा : समय पर काम पूरा नहीं करनेवाले संवेदकों को नगर निगम ब्लैक लिस्टेड करेगा. उन्हें आगे निगम के किसी भी ठेके में शामिल होने की सख्त मनाही रहेगी. मंगलवार को नगर निगम सशक्त स्थायी कमेटी की बैठक महापौर सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये़ इस क्रम में गत बैठक की संपुष्टि की गयी.
नियामक इकाई ने निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्डाें में 25-25 एलइडी लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर सरकार के पास भेजने का निर्णय लिया गया़ बुनियादी सुविधाओं पर जोर देते हुए एक सुर से सभी सदस्यों ने पटल पर रखी गयी कार्ययोजना पर गहन मंथन किया. कहा गया कि पेयजल, रोशनी, ड्रेनेज-सीवरेज, संपर्क पथ व शहर की साफ-सफाई पर पूरा फोकस रखा जाये.
गौरतलब हो कि कुछ माह पहले ही 25-25 एलइडी सभी वार्डों में लगायी गयी थी. बैठक के दौरान समय सीमा के अंदर काम पूरा नहीं करने वाले संवेदको को काली सूची में डालने के लिए चिह्नित किया गया़ उन्हें आगे किसी भी काम में टेंडर डालने से रोक दिया जायेगा. इस मौके पर नगर आयुक्त, उप महापौर सहित स्थायी समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन