मारपीट कर बहू को घर से निकाला

Published at :13 Jan 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर बहू को घर से निकाला

आरा : दहेज में बाइक और चेन नहीं मिलने से नाराज होकर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. विवाहिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. विवाहिता के बयान पर पति भीम यादव, ससूर समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस […]

विज्ञापन

आरा : दहेज में बाइक और चेन नहीं मिलने से नाराज होकर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. विवाहिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. विवाहिता के बयान पर पति भीम यादव, ससूर समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस नामजद आरोपितों कि गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. रिंकी देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और चेन की मांग को लेकर दबाव बनाया जाने लगा.

हमेशा उसे मारा-पीटा जाता था. सोमवार को बाइक की मांग को लेकर पति समेत ससुर और देवर ने बुरी तरह से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया. विवाहिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इधर, नगर थाना क्षेत्र के बीचली रोड के दुकानदार संजय कुमार और उनके कर्मचारी शमशेर आलम के साथ नामजद लोगों ने मारपीट की, जिसमें दुकानदार समेत दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन