प्राचार्य की पिटाई पर माहौल गरमाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 3:41 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्व विधायक भाई दिनेश ने घटना पर जताया खेद आंदोलन की चेतावनी राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मुखिया की गिरफ्तारी की मांग की आरा : मुखिया द्वारा कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना के बाद प्राचार्य कृष्ण सागर मिश्रा के पक्ष में राजनीतिक पार्टी के […]
विज्ञापन
पूर्व विधायक भाई दिनेश ने घटना पर जताया खेद आंदोलन की चेतावनी
राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मुखिया की गिरफ्तारी की मांग की
आरा : मुखिया द्वारा कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस घटना के बाद प्राचार्य कृष्ण सागर मिश्रा के पक्ष में राजनीतिक पार्टी के नेता गोलबंद होने लगे हैं. जगदीशपुर के पूर्व विधायक सह बिहार विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई दिनेश ने घटना पर खेद जताते हुए जिला प्रशासन से चौबीस घंटे के अंदर मुखिया को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर मुखिया और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी नहीं होती,
तो आंदोलन किया जायेगा. घटना के बाद युवा राजद की एक आपात बैठक की गयी. इस दौरान राजद के प्रदेश महासचिव राम बाबु पासवान ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय वह कम होगी. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मुखिया को गिरफ्तार किया जाये ताकि शिक्षक को न्याय मिल सके. इस मौके पर अरुण यादव, महफुज आलम, सत्येंद्र गिरी, अनिल यादव, भोला प्रसाद, रत्नेश गुप्ता, हरेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










