जयंती पर स्वामी विवेकानंद को लोगों ने किया नमन

Published at :13 Jan 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर स्वामी विवेकानंद को लोगों ने किया नमन

पीरो : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पीरो अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के गांवो एंव कस्बों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये़ अनुमंडल मुख्यालय स्थित माउंट कारमेल स्कूल में आयोजित विवेकानंद की जयंती समारोह में स्कूली बच्चों एंव शिक्षकों ने उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो को अपने जीवन में […]

विज्ञापन

पीरो : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पीरो अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के गांवो एंव कस्बों में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये़ अनुमंडल मुख्यालय स्थित माउंट कारमेल स्कूल में आयोजित विवेकानंद की जयंती समारोह में स्कूली बच्चों एंव शिक्षकों ने उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो को अपने जीवन में अपनाने एंव उसके अनुसार आचरण करने का संकल्प दोहराया़.

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय कुमार सिंह ने विवेकानंद द्वारा 19 सितम्बर 1883 में शिकागो के धर्म संसद में दिये गये व्याख्यान का कुछ अंश पढ़कर बच्चों को सुनाया़ इस मौके पर मौजूद विद्यालय के शिक्षकों एंव अन्य गणमान्य लोगों ने स्वामी जी के कृतित्व की चर्चा की़ इधर ज्ञानोदय सेन्ट्रल स्कूल पीरो में आयोजित जयंती समारोह में हरेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार, राम प्रवेश मिश्र, विकास कुमार, सहित अन्य शिक्षकों ने स्वामी जी के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की़ ज्ञानस्थली कोचिंग सेंटर पीरो में इस मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया़.

अजय कुमार मिश्र और विकास चंद्रा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों व शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद को विश्व की महान विभूति बताया़ जबकि सरस्वती विद्या मंदिर जमुआंव में बच्चों ने इस अवसर पर विवेकानंद पर आधारित आकर्षक झांकी निकाली़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन