विकास के लिए सरकार संकल्पित : मंत्री

Published at :13 Jan 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए सरकार संकल्पित : मंत्री

जय कुमार सिंह ने फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का किया उद्घाटन सूर्यपुरा (रोहतास) : गोशलडीह पंचायत के न्यू आदर्श फुटबॉल क्लब, कोसंदा के फाइनल फुटबॉल मैच का उद्घाटन सूबे के मंत्री जय कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है. मैं अपने क्षेत्र की हर समस्याओं […]

विज्ञापन

जय कुमार सिंह ने फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का किया उद्घाटन

सूर्यपुरा (रोहतास) : गोशलडीह पंचायत के न्यू आदर्श फुटबॉल क्लब, कोसंदा के फाइनल फुटबॉल मैच का उद्घाटन सूबे के मंत्री जय कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है. मैं अपने क्षेत्र की हर समस्याओं पर बारीकी से नजर रख रहा हूं. मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूं कि काव नदी पर फुट ब्रिज का निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू होगा.
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है. बल्कि, उसे सिर्फ प्रोत्साहन की कमी है. गांव में भी खेल के प्रति लोगों का काफी लगाव है. इस मौके पर क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग व खेल प्रेमी मौजूद थे. इसके बाद खेले गये फाइनल मैच में योगिनी (कोआथ) की टीम को कवई फुटबॉल क्लब की टीम ने 0-3 से पराजित कर शील्ड पर अपने नाम कर लिया. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार योगिनी टीम के मंटू शर्मा दिया गया.
काराकाट (रोहतास) संवाददाता के अनुसार प्रखंड के अमरथा गांव में स्वामी विवेकानंद व जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की. संचालन सुनील सिंह ने किया. समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नवेदिता सिंह व पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने संयुक्त रूप से दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किये.
समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवेदित सिंह एवं राजेश्वर राज को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया. इस मौके पर अखिलेश पांडेय, गोपेस प्रसाद, विजय सिंह व कमलेश सिंह के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन