बोलेरो-बाइक की टक्कर में मेकैनिक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2016 3:11 AM (IST)
विज्ञापन

आरा-पटना मुख्य मार्ग के धरहरा के समीप हुआ हादसा चालक वाहन सहित भागने में रहा सफल आरा : आरा-पटना मुख्य मार्ग पर धरहरा के समीप रविवार की देर रात बाइक व बोलेरो वाहन की टक्कर में मोटर मैकेनिक की मौत हो गयी़ घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा़ मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
आरा-पटना मुख्य मार्ग के धरहरा के समीप हुआ हादसा
चालक वाहन सहित भागने में रहा सफल
आरा : आरा-पटना मुख्य मार्ग पर धरहरा के समीप रविवार की देर रात बाइक व बोलेरो वाहन की टक्कर में मोटर मैकेनिक की मौत हो गयी़ घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा़ मिली जानकारी के अनुसार कोइलवर थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी चिंकू कुमार देर शाम बाइक से अपने गांव जा रहा था़.
इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही बोलेरो ने धरहरा के समीप बाइक ने टक्कर मार दी़ जिससे चिंकू कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी़ इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया़ वहीं जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी़ सूचना पाकर मौके प पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










