अगवा छात्र की गला रेत कर हत्या खेत से मिला शव

Published at :06 Jan 2016 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
अगवा छात्र की गला रेत कर हत्या खेत से मिला शव

आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र से पांच दिनों पूर्व अगवा छात्र की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. छात्र का शव खेत से पुलिस ने बरामद किया है. इसकी सूचना मिलते ही नहसी गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और अपराधियों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करते हुए आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम […]

विज्ञापन
आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र से पांच दिनों पूर्व अगवा छात्र की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. छात्र का शव खेत से पुलिस ने बरामद किया है. इसकी सूचना मिलते ही नहसी गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और अपराधियों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करते हुए आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलायी गयी, जहां टीम ने मृतक छात्र के पास से आइ कार्ड सहित अन्य सामान को बरामद कर जांच के लिए पटना ले गयी.पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है. हालांकि, कई बिंदुओं पर अनुसंधान की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार गड़हनी थानेके नहसी गांव निवासी स्व सत्येंद्र सिंह का पुत्र राहुल कुमार गत 31 दिसंबर से घर से लापता था. परिजनों ने स्थानीय थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. मंगलवार को उसका शव बडौरा गांव के बधार से बरामद हुआ. छात्र का शव मिलते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहले शव को उठने नहीं दिया और बाद में शव केसाथ मुआवजे की मांग करते हुए आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक प्रभुनाथ प्रसाद और एसडीपीओ ने लोगों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन, आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. वहीं, मृतक के पास से आइ कार्ड मिला है, जिसमें एक लड़की की तसवीर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन