मोबाइल दुकान का ताला तोड़ा, लाखों की चोरी

आरा : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने दुकान से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल और नकदी की चोरी कर सनसनी फैला दी . इस घटना के बाद दुकान दार के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं. मिली जानकारी के […]
आरा : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने दुकान से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल और नकदी की चोरी कर सनसनी फैला दी . इस घटना के बाद दुकान दार के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सिवेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ गोलू के मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने दुकान में रखे 170 मोबाइल और बीस हजार नकदी की चोरी कर ली
.सुबह दुकान का ताला टूटा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकान दार को दी . जैसे ही इसकी सूचना दुकान दार को मिली उसके होश उड़ गये . चोरी की सारी वारदात दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरा में कैद हो गयी हैं . पुलिस सीसी टीवी के फुटेज के आधार पर घटना में शामिल चोरों की गिरफतारी को लेकर छापेमारी कर रही हैं. वही इस घटना के खुलासे को लेकर एक टीम का भी गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










