भाकपा नेता एबी बर्धन के निधन पर हुई शोकसभा

आरा : बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव डॉ रवींद्र नाथ राय, अध्यक्ष डॉ ब्रज कुमार पांडेय, उप महासचिव डॉ दीपक राय, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राजन व कार्यकारिणी के सदस्य सुमंत ने भाकपा नेता एबी बर्धन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. महासचिव डॉ रवींद्रनाथ राय ने भाकपा नेता के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट […]
आरा : बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव डॉ रवींद्र नाथ राय, अध्यक्ष डॉ ब्रज कुमार पांडेय, उप महासचिव डॉ दीपक राय, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राजन व कार्यकारिणी के सदस्य सुमंत ने भाकपा नेता एबी बर्धन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. महासचिव डॉ रवींद्रनाथ राय ने भाकपा नेता के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए कहा कि एबी बर्धन ताउम्र संघर्ष और गतिशीलता के जीवंत प्रतीक रहे.
वे लगातार छात्र आंदोलन, मजदूर आंदोलन और किसान आंदोलन में सक्रिय रहे. वे वामपंथी विचारक थे और वामपंथ के उसूलों से कभी भी विचलित नहीं हुए. उनकी मृत्यु से वामपंथी आंदोलन को गहरी क्षति हुई है. वे लगातार वामपंथी पार्टियों की एकजुटता के लिए सक्रिय रहे. वे एक कुशल राज नेता और लेखक भी थे. उन्हें गंभीर लेखन के लिए भी याद किया जाता रहेगा. बिहार प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से उस जीवंत व्यक्तित्व के प्रति हम श्रद्धांजलि प्रकट करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










