गरीबों को मिला सहारा अलमदद ने बांटा कंबल

Published at :04 Jan 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को मिला सहारा अलमदद ने बांटा कंबल

आरा : अलमदद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर अलहसनाद वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मौलाना अली अनवर कासमी उपस्थित थे. मौलाना अली अनवर हासमी एवं नगर विधायक डॉ अनवर आलम ने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा. विधायक ने कहा कि कंबल वितरण कर संस्था ने […]

विज्ञापन

आरा : अलमदद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर अलहसनाद वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मौलाना अली अनवर कासमी उपस्थित थे. मौलाना अली अनवर हासमी एवं नगर विधायक डॉ अनवर आलम ने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा.

विधायक ने कहा कि कंबल वितरण कर संस्था ने जो कार्य किया, वह सराहनीय है. इस तरह का कार्यक्रम हर जगहों पर होना चाहिए. जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके. मौलाना कासमी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए लोगों से बड़े पैमाने पर इस तरह के कार्यक्रम करने की अपील की.

इस मौके पर हाफिज बकरीदी, मौलाना रेयाजुद्दीन कासमी, मसिहुज्जमाह, हाजी अकबर हसन, हैदर हसन, नइम, अलमदद सोसाइटी के शहजाद, मो शफीक कुरैशी, हाफिज फैजान, बब्लू, अब्दुल, अनवर, सुनील आदि थे. मंच संचालन परवेज अख्तर सिद्धिकी एवं धन्यवाद ज्ञापन सबीब ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन