पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

आरा : पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव के बधार स्थित पेड़ से शनिवार को एक अधेड़ का शव लटके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. देखते-ही-देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अधेड़ के शव को पेड़ से उतारा गया. शव के पहचान […]
आरा : पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव के बधार स्थित पेड़ से शनिवार को एक अधेड़ का शव लटके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. देखते-ही-देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अधेड़ के शव को पेड़ से उतारा गया. शव के पहचान के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की गयी, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया.
वहीं चौकीदार के बयान पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गयी है. इस संबंध में पवना थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से केवल एक गमछा बरामद हुआ है. वैसा कोई भी वस्तु नहीं बरामद हुई है, जिससे व्यक्ति की पहचान हो सके. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य को छुपाने के अपराधी शव को पेड़ से लटका दिये होगा.
इसकी भी जांच की जा रही है. वहीं आसपास के थाने में उसकी फोटो भी भेजवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की आत्महत्या है या हत्या का मामला है. कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










