ग्रेड ''ए'' सर्विस @ आरा स्टेशन

आरा : नये वर्ष में आरा स्टेशन का नजारा पूरी तरह से बदल जायेगा. स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. अब आरा स्टेशन परिसर किसी बड़े शहरों के प्लेट फॉर्म जैसा दिखेगा. स्टेशन परिसर के सरकुलेटिंग ऐरिया में पूरी तरह से […]
आरा : नये वर्ष में आरा स्टेशन का नजारा पूरी तरह से बदल जायेगा. स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. अब आरा स्टेशन परिसर किसी बड़े शहरों के प्लेट फॉर्म जैसा दिखेगा.
स्टेशन परिसर के सरकुलेटिंग ऐरिया में पूरी तरह से बैरिकेटिंग किया जायेगा. वहीं थ्री लेयर के पार्किंग जोन बनाये जायेंगे. रेलवे के ग्रेड ए मानक के अनुसार यात्रियों को सारी सुविधा उपलब्ध रहेगी. साथ ही पूर्वी छोर पर बने फुट ओवरब्रिज को तोड़ कर चौड़ा बनाया जायेगा. ताकि यात्रियों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
फुट ओवरब्रिज को तोड़ कर बनेगा नया ब्रिज : प्लेट नंबर एक से दो और तीन पर जाने के लिए बनाया गया फुट ओवर ब्रिज अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है. इसे तोड़ कर नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जायेगा. नया ब्रिज चार मीटर चौड़ा बनाया जायेगा, ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी न होगी.
ग्रेड ए सुविधा से लबरेज होगा आरा स्टेशन : रेलवे विभाग द्वारा आरा स्टेशन को तो ग्रेड ए की श्रेणी में शामिल कर लिया गया. लेकिन ग्रेड ए के मानक के अनुसार यात्रियों को सुविधा नहीं मिल रही थीं. लेकिन रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद ग्रेड ए मानक के अनुसार सारी सुविधा नये वर्ष मिलने लगेंगी. रेलवे सूत्रों की मानें तो विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है. ग्रेड ए मानक के अनुसार स्वचालित सीढ़ी, वाइफाइ, टीवी, सीसीटीवी, डिस्प्ले बोर्ड, कोच डिस्प्ले बोर्ड, ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन सहित सभी आधुनिक सुविधाएं आरा स्टेशन पर जल्द बहाल होंगी.
राजस्व के मामले में तीसरे पायदान पर : दानापुर मंडल में राजस्व के मामले में आरा स्टेशन तीसरे पायदान पर है. प्रत्येक माह लगभग 15 करोड़ रुपया का राजस्व आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










