फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे आरा के यात्री

Published at :19 Jul 2017 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे आरा के यात्री

आरा रेलवे स्टेशन पर वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया शुरू आरा : स्थानीय रेलवे स्टेशन से यात्रा करनेवाले लोग अब फ्री में इंटरनेट का मजा ले सकेंगे़ आरा रेलवे स्टेशन पर वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है़ हैदराबाद से आयी इंजीनियरों की टीम रेलवे स्टेशन को वाइ-फाइ से लैस करने के लिए सर्वे […]

विज्ञापन
आरा रेलवे स्टेशन पर वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया शुरू
आरा : स्थानीय रेलवे स्टेशन से यात्रा करनेवाले लोग अब फ्री में इंटरनेट का मजा ले सकेंगे़ आरा रेलवे स्टेशन पर वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है़
हैदराबाद से आयी इंजीनियरों की टीम रेलवे स्टेशन को वाइ-फाइ से लैस करने के लिए सर्वे किया़ सर्वे करने के बाद फाइनल रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी है़ रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही आरा रेलवे स्टेशन पर वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी़ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आनेवाले दिनों में इस काम को शुरू कर दिया जायेगा़ तीन साल पहले घोषित बजट में ग्रेड ए स्टेशनों पर वाइ-फाइ लगाने की घोषणा की गयी थी़ इसी के आलोक में रेलवे द्वारा आरा रेलवे स्टेशन पर वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है़
वाइ-फाइ लग जाने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा़ लोग फ्री में इंटरनेट का मजा ले सकते है़ं बता दें कि आरा रेलवे स्टेशन पर वाइ-फाइ लगाये जाने की घोषणा से स्थानीय लोगों और यात्रियों में काफी खुशी थी. हालांकि इसमें विलंब होने से थोड़ी मायूसी भी दिखने लगी थी. अब सर्वे का काम पूरा कर लेने के बाद बहुत जल्द इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जायेगा.
सौ मीटर तके के रेंज में काम करेगा वाइ-फाइ
आरा रेलवे स्टेशन पर लगने वाले वाइ-फाइ का रेंज भी काफी बेहतर रहेगी. सौ मीटर के दायरे में वाइ-फाइ काम करेगा़ प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो व तीन पर समान रूप से यह काम करेगा़ आरा रेलवे स्टेशन पर वाइ-फाइ का प्वाइंट कैंटीन, वीआइपी रूम व वेटिंग हॉल के आसपास लगाया जायेगा़ इसके लिए हैदराबाद से आयी इंजीनियरों की टीम ने लोकेशन तय कर लिया है.
प्रतिबंधित साइट पर रहेगी रोक
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगनेवाले वाइ-फाइ का आनंद रेल यात्री उठा सकेंगे, लेकिन प्रतिबंधित साइटों पर रोक रहेगी़ चाह कर भी लोग उन वेबसाइटों को खोल नहीं सकते है़ गत दिनों पटना रेलवे स्टेशन पर लगाये गये वाइ-फाइ की जांच की गयी, तो पता चला कि इस पर सबसे ज्यादा गलत साइट को सर्च किया गया है़ इसके बाद से रेलवे ने उन साइटों पर रोक लगा दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन