व्यवसायी की हत्या के आरोपितों को भेजा जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

72 घंटे के लिए पुलिस ने लिया था रिमांड पर आरा : गोला व्यवसायी हत्याकांड में 72 घंटे के लिए रिमांड पर लिये गये आरोपितों को पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया. पूछताछ के क्रम में तीनों आरोपितों ने पुलिस को कई क्लू दिये हैं. जिसके आधार पर छानबीन की जा रही […]
विज्ञापन
72 घंटे के लिए पुलिस ने लिया था रिमांड पर
आरा : गोला व्यवसायी हत्याकांड में 72 घंटे के लिए रिमांड पर लिये गये आरोपितों को पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया. पूछताछ के क्रम में तीनों आरोपितों ने पुलिस को कई क्लू दिये हैं. जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है. बतादें कि गोला व्यवसायी कृष्ण कुमार सिंह की हत्या के मामले में 72 घंटे के लिए नगर थाना पुलिस ने कुख्यात चांद मियां, असलम रजा तथा मो आशिफ को रिमांड पर लिया था. तीनों से नगर थाना पुलिस तथा जिले के कई पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने पूछताछ किया और घटना की जानकारी ली. हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
साथ ही पकड़े गये हम नेता के भाई जमाल अशरफ तथा शाहिद अली को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गयी है. आदेश मिलते ही दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि तीनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. बतादें कि दो जुलाई को कृष्ण कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसी मामले में चांद मियां तथा उसके भाई नईम मियां सहित 10 लोगों को नामजद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










