जिले को आेडीएफ बनाने में झोंकें ताकत: डीडीसी

Published at :04 Jul 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
जिले को आेडीएफ बनाने में झोंकें ताकत: डीडीसी

आरा : उपविकास आयुक्त इनायत खान की अध्यक्षता में सोमवार को पदाधिकारियों की साप्ताहिक समन्वय बैठक कृषि भवन के सभागार में आयोजित की गयी. इसमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम, जिले में सरकारी नलकूप की स्थिति, नहर के माध्यम से खेतों में पटवन की स्थिति, जिले […]

विज्ञापन

आरा : उपविकास आयुक्त इनायत खान की अध्यक्षता में सोमवार को पदाधिकारियों की साप्ताहिक समन्वय बैठक कृषि भवन के सभागार में आयोजित की गयी. इसमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम, जिले में सरकारी नलकूप की स्थिति, नहर के माध्यम से खेतों में पटवन की स्थिति, जिले में बांध की मरम्मत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यालयों की समीक्षा का निर्देश दिया गया.

उन्होंने कहा कि जिले को ओडीएफ कराने के लिए वे लोग पूरी ताकत झोंक दें. उन्होंने कहा कि जिले के सभी पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, आमजनों का यह कर्तव्य है कि भोजपुर जिले को खुले में शौच से मुक्ति के लिए समर्पित भाव से सहयोग करें. इस कार्य के लिए सबों को संकल्पित होने तथा अपनी जिम्मेदारी समझ कर लोगों को शौचालय निर्माण कराने तथा उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें. उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल लगाने के मकसद यह है कि चौपाल में जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण सहित सभी लोग मिल बैठ कर ओडीएफ बनाने में आ रही परेशानियों को दूर करें.

बाढ़ में दवाओं की न हो कमी : बैठक में सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि वे अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि संभावित बाढ़ के समय प्रखंडों, पंचायतों गांव में दवाओं की कमी न हो. जिला पशुपालन पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पशुओं की दवा एवं चारे का भरपूर भंडारण हो गया है. सभी कनीय अभियंता को हर घर नल का जल योजना के लिए वार्ड समिति में तय करें.
बंद पड़े नलकूपों को शीघ्र करें चालू
पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए स्थानीय क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन, आरा- 1, 2 को आवश्यक निर्देश दिया गया कि सरकारी नलकूप को तेजी से मरम्मत कराएं. 514 में 190 नलकूप ही चल रहे हैं. शेष की मरम्मत शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया. कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि नहर के अंतिम छोर तक पानी दिया जा रहा है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा नेकनाम टोला, पीपरपांती, सलेमपुर, मौजमपुर सहित पांच स्थानों पर बांध की मरम्मत करायी जा रही है. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत, निदेशक डीआडीए, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर तथा पीरो, जिला कृषि पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
वरीय अधिकारी गांवों में जाकर सुने समस्या
वरीय प्रभारी को निर्देश दिया की आप संबंधित क्षेत्र में जाकर आमजनों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें. उनकी समस्याओं को सुन कर उसके निष्पादन का भरपूर प्रयास करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आप अगर किसी कार्य को पूरा करने की तिथि निर्धारित करते हैं, तो उस पर अमल करते हुए उसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश करें ताकि आमजनों के बीच प्रशासन की छवि और अधिक प्रभावी ढंग से प्रदर्शित हो सके. उन्होंने कहा कि इस कार्य में हर स्तर के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराना होगा. आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित अभियंता, पदाधिकारियों, कर्मचारी सभी मिल कर इस महान कार्य को पूर्ण करने की शपथ लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन