पीरो में नहर में गिरी गाड़ी बाल- बाल बचे सवार

Published at :04 Jul 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
पीरो में नहर में गिरी गाड़ी बाल- बाल बचे सवार

पीरो : थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा- सासाराम स्टेट हाइवे पर गटरिया पुल के समीप सोमवार की सुबह एक टाटा सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर पड़ी. वैसे नहर में पानी भरा होने के कारण टाटा सूमो पर सवार हसनबाजार निवासी शिक्षक अनिल कुमार व उनकी पत्नी सहित अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गये. […]

विज्ञापन

पीरो : थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा- सासाराम स्टेट हाइवे पर गटरिया पुल के समीप सोमवार की सुबह एक टाटा सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर पड़ी. वैसे नहर में पानी भरा होने के कारण टाटा सूमो पर सवार हसनबाजार निवासी शिक्षक अनिल कुमार व उनकी पत्नी सहित अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित बच गये. बताया जाता है कि शिक्षक अनिल कुमार एक माह पहले हसन बाजार के पास हुई सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गये थे. उनका इलाज आरा में चल रहा है. सोमवार को वे अपनी पत्नी व एक अन्य रिश्तेदार के साथ डाॅक्टर से मिलने आरा जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी नहर में गिर गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन