क्रिकेट के विवाद में युवक को मारी गोली

आरा/जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र के श्री नगर गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इस दौरान तीन दिन के भीतर दो लोगों को गोली लग चुकी है. रविवार को इसी विवाद को लेकर हथियारबंद लोगों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी युवक रंजीत सिंह बताया […]
आरा/जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र के श्री नगर गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इस दौरान तीन दिन के भीतर दो लोगों को गोली लग चुकी है. रविवार को इसी विवाद को लेकर हथियारबंद लोगों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी युवक रंजीत सिंह बताया जाता है जो श्रीनगर गांव निवासी कृष्णा सिंह का पुत्र है. गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
दो दिन पहले इसी घटना को लेकर श्री नगर गांव निवासी उमेश सिंह को गोली मारी गयी थी, जिसमें दोनों पक्ष की ओर से एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. घटना को इससे जोड़ कर भी देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि रविवार को रंजीत घर से बाहर जा रहा था, तभी नामजद लोगों ने गोली मार दी. इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










