सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

शाहपुर : अनियंत्रित स्कूल वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव के समीप एनएच 84 पर अनियंत्रित स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत इलाज के लिए अस्पताल में ले जाने के क्रम में हो गयी. मृतक युवक की […]
शाहपुर : अनियंत्रित स्कूल वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव के समीप एनएच 84 पर अनियंत्रित स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत इलाज के लिए अस्पताल में ले जाने के क्रम में हो गयी. मृतक युवक की शिनाख्त शिवव्रत सिंह के रूप में की गयी,
जो बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के पश्चिम टोला का निवासी बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार शनिवार के दिन दोपहर के समय बीडीएस स्कूल के वैन ने शाहपुर की ओर आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया. आसपास के लोगों द्वारा बुरी तरह जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था कि इसी बीच युवक ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










