रिक्शाडीह स्टैंड में फ्लाई ऐश बिछाने का काम पूरा नहीं, डिक्सन मोड़ से ही खुल रही हैं प्राइवेट बसें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Mar 2024 8:46 PM
बाइपास थाना के बगल में रिक्शाडीह अस्थायी बस स्टैंड में अभी तक फ्लाई ऐश बिछाने का काम पूरा नहीं हो पाया है.
भागलपुर. बाइपास थाना के बगल में रिक्शाडीह अस्थायी बस स्टैंड में अभी तक फ्लाई ऐश बिछाने का काम पूरा नहीं हो पाया है. बुधवार को फ्लाई ऐश को जेसीबी से समतल करने का काम बंद था. इसके कारण बिहार, झारखंड व बंगाल के कई जिलों के लिए बसों का परिचालन डिक्सन मोड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड हुआ. होली के कारण सरकारी बस स्टैंड से बसों का परिचालन दो दिन से बंद था. बुधवार से यह परिचालन शुरू हो गया. बुधवार की सुबह से दोनों बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ थी.
ट्रेन में रही यात्रियों की भीड़
भागलपुर रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म पर बुधवार को यात्रियों की भीड़ रही. होली खत्म होते ही लोग वापस लौट रहे थे. विक्रमशिला एक्सप्रेस के एसी, स्लीपर की सभी सीटें फुल थी. लोकल ट्रेन में भी काफी भीड़ थी. भागलपुर से बाहर के राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की संख्या बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










