bhagalpur news. जेल से बाहर आने आने पर अभाविप के कार्यकर्ताओं का स्वागत

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 09 Dec 2025 12:54 AM

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई द्वारा तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी

विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई द्वारा तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इस अवसर पर जेल से बाहर आये विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय एवं हैप्पी आनंद भारद्वाज का स्वागत किया गया. अभाविप दक्षिण बिहार राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने कहा कि हमारी लड़ाई छात्रहित और विश्वविद्यालय की पारदर्शिता के लिए थी, और आगे भी रहेगी. अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना विद्यार्थी परिषद की परंपरा है और हम किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीओम सिंह ने कहा कि 71 दिन का संघर्ष मुश्किल जरूर था, लेकिन छात्रों का विश्वास और हम सभी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है. नवगछिया जिला संयोजक गौतम साहू ने कहा कि आज का यह स्वागत कार्यक्रम केवल सम्मान नहीं, बल्कि छात्रहित के लिए लगातार संघर्ष करने वाले हर कार्यकर्ता के हौसले का प्रतीक है. पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा ने कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व और खुशी की बात है कि हमारे कार्यकर्ता 71 दिन बाद पुनः हम सभी के बीच में है. मौके पर विक्की मिश्रा, बालकृष्ण शर्मा, रघुवीर, सौरव कुमार, अंश राज, शुभम कुमार, शशि गोलू, हरिनंदन शर्मा, रोनित सिंह, मितेश रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन