तूफान से बंद पड़े शहर के CCTV कैमरों को दुरुस्त करने में जुटी स्मार्ट सिटी टीम

Author : AMIT KUMAR SINH Published by : Pratyush Prashant Updated At : 27 May 2026 12:16 PM

विज्ञापन

Storm Damage: भागलपुर में आए तेज तूफान ने स्मार्ट सिटी की निगरानी व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया. शहर में लगे एक हजार से अधिक CCTV कैमरों में कई बंद हो गए, जबकि कई कैमरे झुक गए हैं. अब इन्हें दुरुस्त करने के लिए स्मार्ट सिटी की टीमें मैदान में उतर गयी हैं.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर में सोमवार रात आये तेज तूफान और आंधी ने शहर की बिजली व्यवस्था के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना को भी प्रभावित किया है. तूफान के कारण शहर में लगे कई CCTV कैमरे और सोलर लाइट क्षतिग्रस्त हो गए. बुधवार को स्मार्ट सिटी की दो टीमें अलग-अलग इलाकों में बंद पड़े कैमरों को दुरुस्त करने में जुटी रहीं.

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में लगाए गए एक हजार से अधिक CCTV कैमरों में से कई कैमरे तूफान के कारण बंद हो गए हैं. कुछ कैमरे अपनी जगह से झुक गए, जबकि कई तकनीकी खराबी की वजह से काम नहीं कर रहे हैं.

दो टीमों ने शुरू किया मरम्मत अभियान

बंद पड़े CCTV कैमरों को फिर से चालू करने के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से दो अलग-अलग टीमें लगायी गयी हैं. एक टीम कचहरी चौक से शहर के एक हिस्से में कैमरों की जांच और मरम्मत कर रही है, जबकि दूसरी टीम प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के पास से अभियान चला रही है.तकनीकी कर्मी कैमरों की वायरिंग, नेटवर्क और पावर सप्लाई की जांच कर उन्हें फिर से सक्रिय करने में जुटे हैं.

तूफान में क्षतिग्रस्त हुईं सोलर लाइटें

तूफान के कारण शहर में स्मार्ट सिटी के तहत लगायी गयी कई सोलर लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. कुछ सोलर पोल गिर गए हैं, जबकि कई लाइटें खराब हो गयी हैं.अधिकारियों के अनुसार जो सोलर लाइट पूरी तरह खराब हो चुकी हैं, उन्हें हटाकर नई लाइट लगायी जाएगी. वहीं जो मरम्मत योग्य हैं, उन्हें ठीक करने की तैयारी की जा रही है.

बिजली तारों के पास पेड़ों की हो रही छंटाई

तेज आंधी के बाद बिजली विभाग भी अलर्ट मोड में है. शहर में बिजली तारों के पास मौजूद पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम शुरू कर दिया गया है ताकि दोबारा बिजली बाधित न हो.तिलकामांझी से बरारी रोड तक सबसे ज्यादा पेड़ों की टहनियां हटायी जा रही हैं. विभागीय कर्मी लगातार अभियान चलाकर रास्ता और बिजली लाइन साफ करने में जुटे हैं.

निगरानी व्यवस्था बहाल करने पर जोर

स्मार्ट सिटी और बिजली विभाग की कोशिश है कि जल्द से जल्द शहर की निगरानी और बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो सके. अधिकारियों का कहना है कि सभी क्षतिग्रस्त उपकरणों का आकलन कर तेजी से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन