भागलपुर मंडी अपडेट : सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव, दाल और अनाज के दाम स्थिर
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 9:20 AM
विज्ञापन
Bhagalpur Mandi Update : भागलपुर के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है. वहीं दलहन और खाद्य तेलों के दाम में भी तेजी दर्ज की गयी है, जबकि अनाज बाजार फिलहाल स्थिर बना हुआ है.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर की स्थानीय मंडियों में इन दिनों खाद्य पदार्थों से लेकर सर्राफा बाजार तक कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार को सोना और चांदी के दाम में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गयी. दूसरी ओर अरहर दाल और खाद्य तेल की कीमतों में भी तेजी आयी है. व्यापारियों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में मांग बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव हो सकता है.बाजार का रुख मिला-जुला
भागलपुर की मंडियों में इस सप्ताह बाजार का रुख मिला-जुला बना हुआ है. जहां अधिकांश खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर हैं, वहीं सर्राफा बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है. सोना और चांदी पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं और बुधवार को एक बार फिर इनके दाम बढ़ गये.सर्राफा बाजार में सोना-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड
सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गयी. चांदी का भाव भी बढ़कर 2.69 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार और शादी सीजन की मांग का असर स्थानीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है.दलहन बाजार में अरहर और मूंग महंगी
दलहन बाजार में चना और मसूर दाल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. चना और मसूर दाल 72 रुपये प्रति किलो बिक रही है. हालांकि अरहर दाल 120 से 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है. मूंग दाल 98 रुपये प्रति किलो और कलाई दाल 105 से 115 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रही है. आटा का भाव 35 रुपये प्रति किलो स्थिर बना हुआ है.कतरनी चावल और चूड़ा की बनी हुई है मांग
अनाज मंडी में कतरनी चावल की मांग लगातार बनी हुई है. गुणवत्ता के आधार पर इसका भाव 80 से 160 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है. वहीं स्वर्णा चावल 40 रुपये प्रति किलो के दर से बिक रहा है. कतरनी चूड़ा भी बाजार में महंगा बना हुआ है और इसका भाव 110 से 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.खाद्य तेल बाजार में भी बढ़ी कीमतें
खाद्य तेलों की कीमतों में पिछले दो दिनों में तेजी दर्ज की गयी है. 15 लीटर वाला मंगल तेल का डिब्बा 2400 रुपये से बढ़कर 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये प्रति 13 लीटर के बीच बनी हुई है.व्यापारियों ने जतायी आगे और बढ़ोतरी की आशंका
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह का सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति कीमतों को और प्रभावित कर सकती है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम में और तेजी आने की संभावना है. कारोबारियों का मानना है कि यदि बाजार में आपूर्ति सामान्य नहीं रही तो उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










