bhagalpur news. पारंपरिक शोध की जगह नवीन व तकनीकी युक्त शोध प्रविधियों का करें उपयोग
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 1:22 AM
टीएमबीयू के पीजी प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में शनिवार को सर्टिफिकेट वितरण समारोह एवं पीजी सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया
टीएमबीयू के पीजी प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में शनिवार को सर्टिफिकेट वितरण समारोह एवं पीजी सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स पूरा कर चुके पैट-2023 के शोधार्थियों का सर्टिफिकेट दिये गये. मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो दयानंद राय सफलता के लिए नोट्स व द्वितीयक पुस्तकों के स्थान पर टेक्स्ट बुक पर अध्ययन को केंद्रित करना चाहिए. पारंपरिक शोध के स्थान पर नवीन एवं तकनीकी युक्त शोध प्रविधियों का उपयोग करें. समाजोपयोगी एवं क्षेत्रीय इतिहास लेखन को विषय वस्तु का केंद्र बनाने पर जोर दिया. प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ पवन शेखर ने कहा कि पूर्व में इस विभाग के छात्रों ने सफलता की एक समृद्ध परंपरा स्थापित किया है. सफलता के लिए कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता और ऊर्जा का उपयोग करने पर जोर दिया. इस दौरान विभाग के छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता, अभिनय, भाषण-कला जैसे विधाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर डॉ उमेश तिवारी, डॉ दिनेश कुमार गुप्ता, सिपिन कुमार, अरविंद मंडल, शंभू, अभिषेक, फैजल, आनंद, सुमन, विनीत, शबनम, जूही, शिवनंदन, राहुल, मनीष, सौरभ, मृत्युंजय टुन्नी, पुष्पांजलि, रुचि, शालिनी, जागृति, खुशी आदि मौजूद थे. संचालन सोनू व चंदा ने और धन्यवाद ज्ञापन सुमित ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










