Aaj Ka Mausam. भागलपुर में गर्मी और उमस का डबल अटैक, फिलहाल राहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam. भागलपुर में गर्मी और उमस का डबल अटैक, फिलहाल राहत नहीं

भागलपुर जिले में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है और फिलहाल लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं. सोमवार को भी तापमान और उमस का असर बना रहेगा, जिससे दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. जिले में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है और फिलहाल लोगों को इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं. सोमवार को भी तापमान और उमस का असर बना रहेगा, जिससे दिनभर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं.बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस का असर बना रहेगा और लोगों को असहज गर्मी महसूस होगी.गर्मी का असर दुधारू पशुओं पर भी पड़ रहा है. पशुपालकों के अनुसार अधिक तापमान के कारण पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है. पशुओं को गर्मी से राहत देने के लिए दिन में दो बार स्नान कराया जा रहा है. कई पशुपालक अपने मवेशियों को गंगा नदी और पोखरों तक ले जा रहे हैं, जहां उन्हें कुछ राहत मिल रही है.कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि पेड़-पौधों में सुबह और शाम के समय सिंचाई तथा हल्का छिड़काव करें. तेज धूप के दौरान पानी देने से बचें, ताकि पौधों पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाती रहेगी.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन