भागलपुर रेलवे स्टेशन का बदलेगा रूप, संकरी सीढ़ियां टूटेंगी, प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर जल्द लगेगी लिफ्ट

Published by : SANJEEV KUMAR JHA Updated At : 25 May 2026 9:06 AM

विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और विकास को लेकर मालदा डिवीजन द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : भागलपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और विकास को लेकर मालदा डिवीजन द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है. यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर आने-जाने के लिए पहले से बने पैदल पार पथ (एफओबी) की संकरी सीढ़ियों को तोड़ दिया गया है. अब उसकी जगह चौड़ी और आधुनिक सीढ़ियों के निर्माण के लिए फाउंडेशन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. जमालपुर वर्कशॉप में तैयार हो रहा है ढांचा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नयी लिफ्ट और लोहे की सीढ़ियां बनाने का जिम्मा एक एजेंसी को सौंपा गया है. इसका निर्माण कार्य जमालपुर वर्कशॉप में कराया जा रहा है. लिफ्ट में लगने वाले लोहे के फाउंडेशन और पैदल पथ के लिए बनने वाली लोहे की सीढ़ियों के सामान को वर्कशॉप में अंतिम रूप दिया जा रहा है. भागलपुर रेलवे के पीडब्लूआई आर भगत बोले लिफ्ट और पैदल चलने वाली सीढ़ियों का काम जमालपुर वर्कशॉप में तेजी से चल रहा है. यह जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगा, जिसके बाद इसे स्टेशन पर इंस्टॉल कर दिया जाएगा. यात्रियों को संकरी सीढ़ियों से मिलेगी निजात वर्तमान में पैदल पथ के लिए जो सीढ़ियां बनी हैं, वे काफी छोटी और संकरी हैं. इस वजह से ट्रेन आने के समय प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ हो जाती है और यात्रियों को पैदल चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को दूर करने के लिए अब चौड़ी सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा है. प्लेटफॉर्म 2 और 3 के यात्रियों को बड़ी राहत भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 4, 5 और 6 पर यात्रियों के लिए पहले से ही लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है. हालांकि, प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर लिफ्ट नहीं होने के कारण यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और मरीजों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए मालदा डिवीजन ने इन दोनों प्लेटफॉर्मों पर लिफ्ट और चौड़ी सीढ़ी लगाने की योजना बनायी है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों का सफर बेहद सुगम हो जायेगा.

विज्ञापन
SANJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SANJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन