नवगछिया पुलिस जिले में प्रशासनिक बदलाव, गोपालपुर, बिहपुर, खरीक और झंडापुर समेत कई थानों में नई तैनाती

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

नवगछिया पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी वैभव शर्मा ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कुल 34 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थलों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इस स्थानांतरण से नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा, बिहपुर समेत कई थानों में पुलिसिंग व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Navgachhia News: नवगछिया पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है. एसपी वैभव शर्मा ने एक साथ 34 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. यह तबादला उन पुलिस अधिकारियों का किया गया है जिन्होंने अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर ली थी.

इस व्यापक स्थानांतरण के बाद आदर्श थाना नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा, बिहपुर, खरीक, इस्माइलपुर, परवत्ता, कदवा, झंडापुर, भवानीपुर और अन्य थानों में पुलिसिंग व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा. पुलिस महकमे में इसे हाल के समय का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है.

आदर्श थाना नवगछिया से कई पदाधिकारियों का तबादला

स्थानांतरण आदेश के अनुसार आदर्श थाना नवगछिया से कई अधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में भेजा गया है.

अरुण पासवान को इस्माइलपुर थाना, शशिकला कुमारी को झंडापुर थाना, जयराम पाल को नदी थाना, अरविंद कुमार सिंह को भवानीपुर थाना और सुरेंद्र सिंह को बिहपुर थाना भेजा गया है.

अजहर अमीर को खरीक थाना में अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


नवगछिया पुलिस जिले में फेरबदल
नवगछिया पुलिस जिले में फेरबदल

गोपालपुर और रंगरा थाना में भी बड़ा बदलाव

गोपालपुर थाना से रसनदेव पासवान को भवानीपुर, कुमोद कुमार सिंह को झंडापुर और मुकेश कुमार को खरीक थाना स्थानांतरित किया गया है.

रंगरा थाना से धनंजय कुमार को ढोलबज्जा थाना और चंद्रकिशोर पासवान को नदी थाना भेजा गया है.

इस्माइलपुर थाना से दिलीप कुमार को आदर्श थाना नवगछिया, धीरेन्द्र राय को कदवा थाना में अपर थानाध्यक्ष और कमरूल होदा को बिहपुर थाना भेजा गया है.

ढोलबज्जा थाना के बलराम पासवान का तबादला रंगरा थाना किया गया है.

बिहपुर, परवत्ता और कदवा के पदाधिकारियों की नई तैनाती

बिहपुर थाना से राजनाथ प्रसाद सिंह को परवत्ता थाना, संजय कुमार को नवगछिया थाना, अवधेश कुमार को खरीक थाना और रिया कुमारी को इस्माइलपुर थाना भेजा गया है.

परवत्ता थाना से सुजीत कुमार शर्मा को झंडापुर थाना में अपर थानाध्यक्ष तथा संजू कुमारी को बिहपुर थाना स्थानांतरित किया गया है.

कदवा थाना से शंभुनाथ मिश्रा को इस्माइलपुर थाना भेजा गया है.

नदी थाना से संजय कुमार सिंह-02 को रंगरा थाना और अजय कुमार मिश्रा को आदर्श थाना नवगछिया भेजा गया है.

खरीक, भवानीपुर और झंडापुर में नई जिम्मेदारियां

खरीक थाना से नसीम अंसारी को गोपालपुर थाना, मो. शकील अहमद खां को बिहपुर थाना और रामबच्चन प्रसाद को आदर्श थाना नवगछिया भेजा गया है.

भवानीपुर थाना से हरिशंकर उपाध्याय को आदर्श थाना नवगछिया तथा शिवकुमार राम को गोपालपुर थाना स्थानांतरित किया गया है.

झंडापुर थाना से अजीत कुमार-01 को परवत्ता थाना, धनजी सिंह को आदर्श थाना नवगछिया और संजय पासवान को गोपालपुर थाना भेजा गया है.

पुलिस केंद्र नवगछिया से गौरव कुमार को गोपालपुर थाना में अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

अजय कुमार का तबादला परवत्ता थाना से भवानीपुर थाना किया गया है.

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

एसपी वैभव शर्मा के आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा.

पुलिस विभाग का कहना है कि यह स्थानांतरण कार्यहित और प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. अधिकारियों की दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद यह निर्णय लिया गया है ताकि विभिन्न थानों में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

एक साथ 34 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले के बाद नवगछिया पुलिस जिले में आने वाले दिनों में पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है.

Also Read: पूर्वोत्तर भारत का इंडस्ट्रियल हब बनेगा बिहार, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से बदलेगी सूरत, कुछ ऐसा है मास्टर प्लान

Also Read: अगर RJD छोड़ देता तो आज डिप्टी CM होता', भाई वीरेंद्र बोले- लालू के साथ रहने के लिए बहुत त्याग किया



विज्ञापन
Anjani Kumar

लेखक के बारे में

By Anjani Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन