विवि कर्मियों को को तीन माह का मिला वेतन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 9:00 PM
टीएमबीयू के शिक्षकाें व कर्मचारियाें को तीन माह का वेतन भुगतान उनके खोता में कर दिया गया है. साथ ही पेंशनधारियों के खाता में भी पेंशन भेज दिया गया है. वेतन व पेंशन आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है.
टीएमबीयू के शिक्षकाें व कर्मचारियाें को तीन माह का वेतन भुगतान उनके खोता में कर दिया गया है. साथ ही पेंशनधारियों के खाता में भी पेंशन भेज दिया गया है. वेतन व पेंशन आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है. बुधवार की शाम में कर्मियों के खाता में वेतन भुगतान करने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया. उन्हें जुलाई, अगस्त व सितंबर के वेतन-पेंशन की राशि का भुगतान हुआ है. हालांकि इस बार कर्मियाें काे विवि से फेस्टिवल एडवांस नहीं किया गया है. विवि के एफए दिलीप कुमार ने फेस्टिवल एडवांस के भुगतान पर पेंच लगाकर छुट्टी पर चले गये है. बताया जा रहा है कि कुलपति व रजिस्ट्रार ने फेस्टिवल एडवांस की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिया है. लेकिन एफए का हस्ताक्षर होने का इंतजार है. विवि कर्मचारी संघ के महासचिव रंजीत कुमार ने कहा कि तीन माह का वेतन भुगतान किया गया है. पेंशनधारियों को भी पेंशन मिल गया है. उन्होंने कहा कि फेस्टिवल एडवांस उनलोगों को अबतक नहीं किया गया है. जबकि सालों से विवि से कर्मियों को फेस्टिवल एडवांस मिलता आ रहा है. विवि के कुछ अधिकारी गलत परंपरा की शुरूआत करना चाह रहे है. इसे होने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि विवि में दुर्गा-पूजा की शनिवार तक छुट्टी है. रविवार को अवकाश है. सोमवार से विवि खुल रहा है. इसके बाद फेस्टिवल एडवांस को लेकर आगे की प्रक्रिया की जायेगी. बता दें कि विवि में फेस्टिवल एडवांस के भुगतान को लेकर पिछले दस दिनों से विवि के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच विवाद गहरा रहा है. इसे लेकर कर्मचारियों ने विवि में हंगामा भी किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










