BHAGALPUR चार दशक बाद गोपालपुर के विधायक राज्य मंत्रिपरिषद में हुए शामिल

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :07 May 2026 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
BHAGALPUR चार दशक बाद गोपालपुर के विधायक राज्य मंत्रिपरिषद में हुए शामिल

करीब चार दशक के बाद बिहार सरकार में मंत्री पद पर गोपालपुर के विधायक को शपथ लने का अवसर प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

गोपालपुर भागलपुर से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट :

करीब चार दशक के बाद बिहार सरकार में मंत्री पद पर गोपालपुर के विधायक को शपथ लने का अवसर प्राप्त हुआ है कभी लालू के खास रहे राजद से बिहपुर के तीन बार विधायक व भागलपुर के सांसद रहे शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के रूप में भारी मतों से विधायक बनने में सफल हुए. बता दें कि श्री बूलो मंडल को अपने बडबोले विधायक गोपाल मंडल का टिकट काट कर तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने जदयू से प्रत्याशी बनाया था . अब सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल कर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बूलो मंडल को राजनीति में पुनः स्थापित कर दिया है.

इससे पूर्व गोपालपुर से कांग्रेस विधायक स्व मदन प्रसाद सिंह. को बिहार मंत्रिमंडल में कई विभागों का मंत्री बनने का मौका मिला था. स्व मदन बाबू के कार्यकाल में नवगछिया को अनुमंडल का दर्जा सहित कई कार्य संपन्न हुए थे. अब बूलो मंडल को मंत्री बनाये जाने पर नवगछिया को पुर्ण जिला बनने की उम्मीद भागलपुर वासियों में बनी है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन