BHAGALPUR : हैलो... शैलेंद्र जी, बुलो जी, आपको मंत्री मंडल में शामिल करने के लिए सूचना दी जा रही है

पिछले एक सप्ताह से मंत्री मंडल के विस्तार के लिए को लेकर कई नामों की चर्चा जिले में हो रही थी.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :
पिछले एक सप्ताह से मंत्री मंडल के विस्तार के लिए को लेकर कई नामों की चर्चा जिले में हो रही थी. लेकिन सारी चर्चाओं पर बुधवार की देर रात विराम लग गया. पटना से बिहपुर के भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेंद्र व गाेपालपुर से जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को फोन आ गया, हैलो- शैलेंद्र जी व बुलो जी आपको मंत्री मंडल में शामिल करने के लिए आमंत्रित किया जाता है. यह खबर जिले के सातों विधानसभा में फैल गयी और बधाइयों का तांता लग गया. 12 साल बाद भागलपुर जिले में यह सूखा खत्म हुआ. 2014 में लोकसभा चुनाव के समय भागलपुर के विधायक व सूबे के मंत्री रहे अश्विनी कुमार चौबे के बक्सर लोकसभा से चुलाव लड़ने के बाद से इस क्षेत्र से किसी भी पार्टी की सरकार रहे किसी को मंत्री मंडल में जगह नहीं मिली.तीन बार विधायक बने हैं ई शैलेंद्र
बिहपुर के भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेंद्र तीसरी बार लगातार विधायक बने. पार्टी ने उन्हें सचेतक की जिम्मेवारी दी, लेकिन मंत्री मंडल में जगह नहीं मिल पायी. लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि पार्टी का सिपाही हूं, पार्टी ने जो दिया है बहुत दिया है. लेकिन अंत में पार्टी ने उन्हें मंत्री बना ही दिया. वहीं शैलेंद्र कुमार उर्फ बुलो मंडल राजनीति में आने के बाद बिहपुर से राजद की टिकट से चुनाव लड़ा और विधायक बने. उसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव में राजद ने लोकसभा का टिकट दिया वह सांसद बने. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गये. उसके बाद इन्होंने राजद का छोड़ जदयू का दामन थामा. जदयू ने 2025 के विधानसभा चुनाव में गोपालपुर से टिकट दिया और वो चुनाव जीत गये. अब पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाया.
कभी बिहपुर विधानसभा से दोनों अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़े
एक समय ऐसा था जब बिहपुर विधानसभा में ई. कुमार शैलेंद्र और शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एक दूसरे के धूर विरोधी थे. उस समय राजद से बुलो मंडल व ई. कुमार शैलेंद्र भाजपा के टिकट पर चुूनाव लड़े. दोनों एक दूसरे को शिकस्त भी दिया. लेकिन आज राजग के साथी हैं.
भागलपुर जिले से ये नेता अब तक बने हैं मंत्री
– डॉ शिव चंद्र झा – कांग्रेस, मंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष भी बने.
– सदानंद सिंह : कांग्रेस, मंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष– सुधा श्रीवास्तव- जदयू, मंत्री
– विजय मित्रा – भाजपा, मंत्री– डॉ लुतर्फूर रहमान- राजद , मंत्री
– अश्विनी कुमार चौबे – भाजपा मंत्री– दिलीप कुमार सिन्हा – कांग्रेस , मंत्री
– चुनचुन यादव – मंत्री– अवध बिहारी चौधरी- जब संयुक्त बिहार था व भागलपुर लोकसभा महागामा विधानसभा था वो कांग्रेस विधायक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










